दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI, डीकॉक की जगह इस खिलाड़ी को मौका

 


INDvsSA: दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI, डीकॉक की जगह इस खिलाड़ी को मौका 


पहले टेस्ट में मेजबान दक्षिण अफ़्रीकी टीम को 113 रनों के बड़े अंतर से हराने के बाद भारतीय टीम सीरीज़ (INDvsSA) में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. इसके बाद अब भारतीय टीम की निगाह जोहानिसबर्ग में होने वाले सीरीज़ के दूसरे टेस्ट पर होंगी.

क्विंटन डी कॉक के अचानक संन्यास के बाद अफ़्रीकी कैंप की मुश्किलें बढ़ी




दक्षिण अफ़्रीका को पहले टेस्ट में मिली हार के बाद सबसे बड़ा झटका उस वक़्त लगा जब सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक सभी को चौंकाते हुए अपने संन्यास का ऐलान कर दिया. इसके बाद अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि काइल वैराइन या रेयान रिकलटन दूसरे टेस्ट में उनकी जगह टीम में शामिल हो सकते हैं.

जिसके बाद साफ़ तौर पर ये स्पष्ट होता है मेजबान टीम की बल्लेबाज़ी का ज़्यादा से ज़्यादा ज़्यादा दारोमदार कप्तान डीन एल्गर, एडन मार्करम और टेंबा बावूमा के कंधों पर होगा.


इसे भी पाए यहाँ 

केएल राहुल की शानदार फ़ॉर्म आसान करेगी भारत की राह

क्लिक करें


इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है दोनों टीम

चूंकि जोहानिसबर्ग की विकेट एक्सट्रा बाउंस की वजह से आम तौर पर तेज़ गेंदबाज़ों के लिए ज़्यादा मुफ़ीद ट्रैक है इसलिए भारतीय टीम तीसरे टेस्ट (INDvsSA) में अपने गेंदबाज़ी कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी. बीते मैच में गेंदबाज़ी करने वाले हर गेंदबाज़ ने अपनी भूमिका काफ़ी अच्छे से निभाई थी.

पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद दूसरे टेस्ट (INDvsSA) में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर गौर करें तो वो कुछ इस तरह नज़र आ सकती हैं:

भारत – केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर-बल्लेबाज़), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

दक्षिण अफ़्रीका – डीन एल्गर (कप्तान), एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, रैसी वैन डर डुसेन, टेंबा बावूमा, काइल वैराइन/रेयान रिकलटन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसेन और केशव महाराज.



Comments

Popular posts from this blog

कोहली की टिप्पणी के बाद भड़के गावस्कर, गांगुली को लेकर दिया ये बड़ा बयान

रोहित शर्मा के वनडे सीरीज खेलने पर संदेह

सचिन तेंदुलकर का वो शतक जिसे खुद मास्टर ब्लास्टर मानते हैं सबसे स्पेशल