नवीनतम परीक्षण आज से भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच match
केएल राहुल की शानदार फ़ॉर्म आसान करेगी भारत की राह.
इसके अलावा भारतीय टीम के लाइन-अप के बारे में बात करें तो उनकी बल्लेबाज़ी की धुरी भी सीनियर सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल के इर्द गिर्द ही घूम रही है. गौरतलब है कि सीरीज़ के पहले टेस्ट (INDvsSA) में राहुल को पहली पारी में शानदार शतक के लिए मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाज़ा गया था.
इसके अलावा उनके दूसरे जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ने भी पहली पारी में 60 रन बनाकर पहले विकेट के लिए हुई 117 रनों की शतकीय साझेदारी में अहम रोल निभाया था.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है दोनों टीम
icc.
चूंकि जोहानिसबर्ग की विकेट एक्सट्रा बाउंस की वजह से आम तौर पर तेज़ गेंदबाज़ों के लिए ज़्यादा मुफ़ीद ट्रैक है इसलिए भारतीय टीम तीसरे टेस्ट (INDvsSA) में अपने गेंदबाज़ी कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी. बीते मैच में गेंदबाज़ी करने वाले हर गेंदबाज़ ने अपनी भूमिका काफ़ी अच्छे से निभाई थी.
पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद दूसरे टेस्ट (INDvsSA) में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर गौर करें तो वो कुछ इस तरह नज़र आ सकती हैं:
भारत – केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर-बल्लेबाज़), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
दक्षिण अफ़्रीका – डीन एल्गर (कप्तान), एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, रैसी वैन डर डुसेन, टेंबा बावूमा, काइल वैराइन/रेयान रिकलटन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसेन और केशव महाराज.
Virat Kohli fan
Comments
Post a Comment