सचिन तेंदुलकर का वो शतक जिसे खुद मास्टर ब्लास्टर मानते हैं सबसे स्पेशल
On This day Sachin ODI Debut: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज से 32 साल पहले 18 दिसंबर 1989 को अपने जीवन का पहला एकदिवसीय मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. सचिन ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा वनडे और टेस्ट खेले हैं. साथ ही सचिन तेंदुलकर इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 100 शतक जड़ने का ऐतिहासिक कीर्तिमान किया है. सचिन ने 100वां शतक बांग्लादेश के खिलाफ 2012 में जड़ा था. Amezon इन 100 शतकों में से सचिन के जीवन का सबसे खास शतक 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था. सचिन ने खुद एक बार कहा था कि 1992 में पर्थ के मैदान पर उन्होंने जब 114 रनों की पारी खेली थी वो उनकी जीवन की सबसे स्पेशल पारी थी और वो शतक उनका सबसे खास शतक है. 19 साल की उम्र में सचिन ने जड़ा था शतक पर्थ टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड बून ने शानदार शतक जड़ा. पूरी श्रृंखला भर भारतीय बल्लेबाजी जिस तरह से फेल हो रही थी, उसे देखते हुए मेजबान के 346 रन दबाव बनाने के लिए काफी थे. जिसका डर था वही हुआ. पर्थ में कप्तान अजहरुद्दीन, श्रीकांत, मांजरेकर, वेंगसरकर, कपिल देव सरीखे सभी द...